फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theatre personality Dr. Arvind passes away, mourning in the literary world

Gorakhpur News: रंगकर्मी डॉ. अरविंद का निधन, साहित्य जगत में शोक

Sun, 16 Nov 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Theatre personality Dr. Arvind passes away, mourning in the literary world
गोरखपुर। कथाकार और रंगकर्मी डॉ. अरविंद कुमार का शनिवार गुरुग्राम में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर गोरखपुर के साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है। डॉ. अरविंद कुमार तिवारी मूलत: भौतिक विज्ञानी थे और हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत थे। 1980 के दशक में उन्होंने गोरखपुर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा दी। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ लहर नामक नाट्य मंच का गठन किया और कई नाटक भी लिखे। शहर के कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed