फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The work of AC mechanic will also be taken from the coach attendant.

Gorakhpur News: कोच अटेंडेंट से एसी मैकेनिक का भी कार्य लिया जाएगा

Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
The work of AC mechanic will also be taken from the coach attendant.
- एनईआर की मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच अटेंडेंट को दिया जाना है एसी मेंटेनेंस का प्रशिक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच अटेंडेंट से एसी मैकेनिक का भी कार्य लिया जाना है। इसके लिए इन प्राइवेट कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने इसे कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों के लिए भी खतरनाक प्रयोग बताते हुए प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे को पत्र भेजा है।
रेल कर्मियों ने बताया कि स्थानीय रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि मेल एवं लंबी दूरी की ट्रेनों में प्राइवेट कर्मियों से एसी मेंटेनेंस का भी काम लिया जाएगा। महामंत्री का कहना है कि विभिन्न कंपनियों की तरफ से भेजे जाने वाले प्राइवेट कर्मियों का रेलवे के पास रिकार्ड नहीं है। ऐसे में अगर कोई घटना होती है तो दोषारोपण रेल कर्मियों पर ही होगा।
विज्ञापन

----------
दूसरी पत्नी के बच्चों को भी मिल सकेगी अनुकंपा के आधार पर नौकरी


गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी के मामले में दूसरी पत्नी के बच्चों को भी मौका देने का आदेश दिया है। कर्मचारी संगठन इस मामले को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि तमाम कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने दूसरी शादी की और उसके बच्चों को अपना उत्तराधिकारी भी बनाया। ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के मामले में आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं मिल रही थी।

कहा कि इस मामले में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब जाकर रेलवे बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है कि दूसरी पत्नी के पुत्र-पुत्री को भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जा सकती है। ब्यूरो
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed