{"_id":"6a457fee0ef3ebdada0d8cc8","slug":"the-width-will-be-adjusted-according-to-requirements-and-a-one-meter-wide-drain-will-be-constructed-along-both-edges-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1371596-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चंपा देवी पार्क से तारामंडल तक बनेगी मॉडर्न रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चंपा देवी पार्क से तारामंडल तक बनेगी मॉडर्न रोड
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में सड़क निर्माण का नया मॉडल जल्द ही देखने को मिलेगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने आधुनिक सुविधाओं और सुंदरीकरण से युक्त ''मॉडर्न रोड'' परियोजना शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। मॉडल प्रोजेक्ट के तहत चंपा देवी पार्क मैदान (गोरक्ष एंक्लेव) से तारामंडल तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क विकसित की जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के अनुसार, यह सड़क केवल आवागमन के लिए नहीं, बल्कि आधुनिक शहरी विकास का उदाहरण बनेगी। सड़क की चौड़ाई आवश्यकता के अनुसार 12 मीटर से 24 मीटर तक रखी जाएगी। जलभराव की समस्या से बचाव के लिए सड़क को वैज्ञानिक ढंग से ढलानदार बनाया जाएगा। दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़े कवर नालों का निर्माण होगा ताकि बारिश का पानी आसानी से निकाला जा सके।
परियोजना में पैदल यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सड़क के दोनों ओर आकर्षक फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा मार्ग पर जगह-जगह गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत और पहचान को दर्शाने वाली कलात्मक मूर्तियां (स्कल्पचर) स्थापित की जाएंगी। सड़क किनारे हरित पट्टी विकसित की जाएगी और आधुनिक सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात के समय भी सड़क आकर्षक दिखाई देगी।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के ''''भव्य गोरखपुर-दिव्य गोरखपुर'''' के विजन को साकार करने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण कदम है। उनका कहना है कि इस मॉडल रोड में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम और शहरी सुंदरीकरण का समन्वय देखने को मिलेगा। उनका दावा है कि यह परियोजना भविष्य में पूर्वांचल के अन्य शहरों के लिए भी मॉडल साबित हो सकती है।