{"_id":"6626225645ffb05b390d1d7e","slug":"the-weather-department-has-issued-a-yellow-alert-for-gorakhpur-and-surrounding-areas-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिन ही नहीं अब रात भी होगी गर्म, जानिए कब तक? मौसम विभाग ने जारी किया ये खास अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिन ही नहीं अब रात भी होगी गर्म, जानिए कब तक? मौसम विभाग ने जारी किया ये खास अलर्ट
Mon, 22 Apr 2024 02:11 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:11 PM IST
सार
सोमवार की सुबह जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने दिन के तापमान में किसी तरह के बदलाव होने न होने की बात कही है, जबकि रात में गर्मी बढ़ने के साथ तापमान में इजाफा होने की आशंका जताई है। बुलेटिन के अनुसार रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
हीट वेव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर और आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को फिलहाल मौसम से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। पूर्वी इलाकों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 21 से 26 अप्रैल तक ये अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार की सुबह जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने दिन के तापमान में किसी तरह के बदलाव होने न होने की बात कही है, जबकि रात में गर्मी बढ़ने के साथ तापमान में इजाफा होने की आशंका जताई है। बुलेटिन के अनुसार रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
पश्चिमी यूपी में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 अप्रैल के बाद तापमान में कुछ गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने धूप में न निकलने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा तरल पेय पदार्थ का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी हीट वेव की बुलेटिन
- फोटो : अमर उजाला
साफ मौसम और सख्त धूप की वजह से पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रविवार को बदली छाने के बाद लोगों को राहत जरूर मिली। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली और अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
वहीं, दिन भर हो रही कड़ी धूप के कारण शाम का तापमान ऊपर आने लगा है और रविवार को यह 25.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह और शाम की ह्यूमिडिटी भी 20-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रही, जिससे लोगाें को धूप की तपिश ज्यादा महसूस हुई। दोपहर से ही बादलों ने आसपास पर डेरा जमाना शुरू कर दिया, जिसके बाद लोगों को बढ़ रहे तापमान से कुछ राहत जरूर मिली।
मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक पूर्वी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण सोमवार को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी और उसके बाद तीनों दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।