फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The way is clear for the construction of UPSSF building, the government has issued a land use change notification.

Gorakhpur News: यूपीएसएसएफ भवन निर्माण की राह साफ, शासन ने जारी की लैंड यूज परिवर्तन अधिसूचना

Sat, 22 Nov 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the construction of UPSSF building, the government has issued a land use change notification.
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) की द्वितीय बटालियन का मुख्यालय अब बिना किसी अवरोध के तेजी से आकार ले सकेगा। शासन ने ताल जहदा स्थित जमीन का लैंड यूज बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है, जहां इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

पहले यहां की 45 एकड़ जमीन कृषि श्रेणी में दर्ज थी, जिसके कारण मानचित्र स्वीकृति में बाधा आ रही थी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने महायोजना 2031 में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर लैंड यूज परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई, जिसके बाद शासन से औपचारिक मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

नई अधिसूचना के अनुसार, 20 गाटों का लैंड यूज कृषि से आवासीय और 38 गाटों का कृषि से कार्यालय में परिवर्तित कर दिया गया है। इसके तहत आवासीय भवनों, हॉस्टल और अधिकारियों के आवास का निर्माण सुचारू रूप से जारी रह सकेगा। उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए थे। दो दिन बाद ही शासन द्वारा लैंड यूज परिवर्तन अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 343 करोड़ रुपये की लागत से 124 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक और हाईटेक परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बहुमंजिला आवासीय भवन, प्रशासनिक भवन, अस्पताल, इंडोर जिम, डॉग कैनेल, 400 क्षमता वाला बैरक और भव्य परेड ग्राउंड शामिल होंगे।

निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इसे चरणबद्ध रूप से 2026-27 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि लैंड यूज परिवर्तन की अधिसूचना जारी होने से अब भवन निर्माण कार्य बिना रुकावट आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed