फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The villagers surrounded the officers who reached the village

Gorakhpur News: गांव में पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेरा

Sun, 07 May 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 07 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded the officers who reached the village
लाइन शिफ्टिंग के विवाद को सुलझाने पहुंचे थे अफसर, पुलिस की मदद से निकल सके
विज्ञापन


भटहट के ग्राम बजहां के टोला बजहीं में 17 दिन से ठप है बिजली
भटहट। विद्युत सब स्टेशन भटहट से संबद्ध ग्राम बजहां के टोला बजहीं में शनिवार को लाइन शिफ्टिंग के विवाद को सुलझाने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। हंगामा बढ़ते देख अधिकारी, पुलिस की मदद से किसी तरह से गांव से बाहर निकल सके।
दरअसल, लाइन शिफ्टिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद की वजह से गांव में 17 दिनों से 40 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली बाधित है। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार खोराबार वशिष्ठ वर्मा के साथ बिजली निगम के अधिशासी अभियंता संदीप मौर्या, एसडीओ दीपक कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता दुर्गेश यादव चौकी पुलिस के साथ गांव में पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बातचीत शुरू की तो दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने कारण लगभग 45 मिनट बाद अधिकारी किसी तरह से पुलिस की मदद से निकल कर पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गई मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। दोनों पक्ष झुकने को तैयार नहीं है। एक पक्ष की कुछ महिलाओं का कहना है कि उन्होंने लाइन शिफ्टिंग के लिए विभाग में इस्टीमेट के आधार पर रुपये जमा कराए हैं। ऐसे में निर्माणाधीन मकान के ऊपर से लाइन नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इसी लाइन से उनके गांव में सप्लाई की जाती है। ऐसे में दूसरे तरफ से लाइन बनाने का कोई औचित्य नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि 17 दिनों से उनके घरों में अंधेरा है। गर्मी में बच्चे व बुजुर्ग सभी परेशान हैं। ग्रामीण बिजली सप्लाई बहाल कराने के लिए अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed