फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The village head made job cards in the names of family members

Gorakhpur News: ग्राम प्रधान ने परिवार के सदस्यों के नाम बना दिया जाॅब कार्ड

Fri, 12 Sep 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The village head made job cards in the names of family members
मेंहदावल। ब्लॉक क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पर अपने परिवार के सदस्यों के नाम जाॅब कार्ड जारी करने के साथ ही विकास धन के बंदरबांट का आरोप लगा है। इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच तथा कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


मेंहदावल विकास खंड के इमलीडिहा निवासी जीवधार यादव ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहाकि महिला प्रधान ने अपने ससुर व परिवार के अन्य सदस्यों के नाम जाॅब कार्ड जारी किया है। परिवार के कुल 20 सदस्यों के नाम जॉब कार्ड बना हुआ है। ग्राम प्रधान के ससुर की उम्र 70 वर्ष है। इनको मिस्त्री तथा मजदूर दोनों का भुगतान किया गया है। अमृत सरोवर के नाम पर धन निकासी की गई है लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नाली निर्माण के नाम पर पुरानी नाली का मरम्मत कराकर नए नाली निर्माण की धन निकासी की गई है। ग्राम सभा में सड़क तथा नाली निर्माण के नाम पर निकल गया धन बंदर बांट की भेंट चढ़ गया। ग्राम पंचायत का विकास धरातल पर शून्य है लेकिन शिकायत के बाद भी खंड विकास के जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उक्त मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच तथा कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान जनतिरा देवी का कहना है कि शिकायत राजनीति से प्रेरित है। विकास धन में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं किया गया है जनहित में सारे कार्य कराए गए हैं। कोई जाॅब कार्ड नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed