{"_id":"69a71ad2c666a470ac0a7287","slug":"the-victim-accountant-lodged-an-fir-against-the-accused-unknown-youths-in-the-car-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1247025-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को पीटा: गाड़ी में टक्कर क्यों मारी है...पूछते ही मनबढ़ हो गए हिंसक, चंपा देवी पार्क के पास की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को पीटा: गाड़ी में टक्कर क्यों मारी है...पूछते ही मनबढ़ हो गए हिंसक, चंपा देवी पार्क के पास की घटना
Thu, 05 Mar 2026 03:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 03:03 PM IST
सार
डांगीपुर पोस्ट लहसड़ी, तहसील सदर निवासी अजय प्रजापति वर्तमान में तहसील सदर गोरखपुर में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह किसी आवश्यक कार्य से घर से कार से निकले थे। रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क के पास कार सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चंपा देवी पार्क के पास कार में मामूली टक्कर पर कार सवार युवकों ने लेखपाल को पीट दिया। पीड़ित लेखपाल ने कार सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
तहरीर के अनुसार, डांगीपुर पोस्ट लहसड़ी, तहसील सदर निवासी अजय प्रजापति वर्तमान में तहसील सदर गोरखपुर में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह किसी आवश्यक कार्य से घर से कार से निकले थे। रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क के पास कार सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी।
आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है।