फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The vehicle was stopped on the spot and arrangements were reviewed.

Gorakhpur News: धर्मशाला बाजार में जाम देख रुके एसएसपी, मौके पर लगाई फटकार

Wed, 06 May 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The vehicle was stopped on the spot and arrangements were reviewed.
गोरखपुर। शहर के व्यस्त धर्मशाला बाजार में मंगलवार को लगे जाम ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। गोरखनाथ क्षेत्र से लौट रहे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की नजर जैसे ही जाम पर पड़ी, उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाकर हालात का जायजा लिया और मौके पर ही व्यवस्था संभाली। इस दौरान जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पाया कि ई-रिक्शा और ऑटो चालक बीच सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े होकर सवारियां बैठा रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। इस पर उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी धर्मशाला और तैनात टीएसआई को मौके पर बुलाया। दोनों अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से ही जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है। इसके बावजूद जाम की समस्या बरकरार रहना लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने बाइक से गश्त करने वाले यातायात कर्मियों को लगातार सक्रिय रहने और जाम की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अचानक हुए इस निरीक्षण से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद यातायात को व्यवस्थित कराया गया और धीरे-धीरे जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed