फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Swachh Survekshan Now 31 August can give feedback

गोरखपुर स्वच्छ सर्वेक्षण: अब 31 अगस्त दे सकते हैं फीडबैक, 40 हजार लोगों ने जाहिर की है राय

Thu, 17 Aug 2023 04:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Aug 2023 04:29 PM IST
सार

 नोडल सहायक नगर आयुक्त डॉ मणि भूषण तिवारी ने बताया कि सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले को पहले पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। नाम, मोबाइल नंबर, स्टेट, सिटी, उम्र दर्ज करनी होगी। उसके बाद सर्वे आरंभ होगा जिसमें सफाई व्यवस्था को लेकर 4 सवाल किए जाएंगे, जिसके लिए हां और न में जवाब देने होंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur Swachh Survekshan Now 31 August can give feedback
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के लिए नगरवासी अब 31 अगस्त तक फीडबैक दे सकेंगे। पहले यह समयसीमा 7 जुलाई से 15 अगस्त तक थी। अब तक 40 हजार लोग फीडबैक दे चुके हैं। अब लोग 31 अगस्त तक सफाई प्रबंधन को लेकर स्वच्छता एप, क्यू आर कोड़, वोट फॉर योर सिटी वेब पोर्टल, वोट फॉर योर सिटी एप, माई जीओवी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फीडबैक दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के नोडल सहायक नगर आयुक्त डॉ मणि भूषण तिवारी ने बताया कि सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले को पहले पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। नाम, मोबाइल नंबर, स्टेट, सिटी, उम्र दर्ज करनी होगी। उसके बाद सर्वे आरंभ होगा जिसमें सफाई व्यवस्था को लेकर 4 सवाल किए जाएंगे, जिसके लिए हां और न में जवाब देने होंगे।
विज्ञापन


सभी सवालों के जवाब पूरे करने पर सबमिट का ऑप्शन होगा। जिस पर क्लिक करने के बाद आपका फीडबैक दर्ज हो जाएगा। इस बार सिटीजन फीडबैक के 600 अंक हैं। उन्होंने महानगरवासियों से सकारात्मक फीडबैक देने की अपील की। उधर, स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की केंद्रीय टीम पिछले दिनों फील्ड सर्वेक्षण कर लौट चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed