{"_id":"69fa547f0e8d74e8b60e5c7e","slug":"the-two-day-friendship-hockey-league-held-at-veer-bahadur-singh-sports-college-concluded-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1311873-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेपाल की टीम को हराकर स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेपाल की टीम को हराकर स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीता खिताब
विज्ञापन
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय मैत्री हॉकी लीग (बालिका) का मंगलवार को समापन हो गया। खिताबी मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज ने नेपाल हॉकी संघ को 2-1 से शिकस्त दी।
इस प्रतियोगिता में नेपाल हॉकी संघ के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज और गोरखपुर मंडल की टीमें प्रतिभाग कर रही थीं। नेपाल हॉकी संघ और स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष यदुवंशी सिंह, माइकल एलेक्जेंडर, ओलंपियन प्रेम माया, जुल्लूर्रहमान, आभारंजन मिश्रा, भगवती छेत्री, डाली यादव आदि की उपस्थिति रही।