फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The trend of 'Thakur Ji Seva Kendras' is growing in the city.

Gorakhpur News: सेवा केंद्र में विराज रहे लड्डू गोपाल, हो रही सेवा-देखभाल

Tue, 28 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The trend of 'Thakur Ji Seva Kendras' is growing in the city.
गोरखपुर। आस्था और आधुनिक जीवनशैली के बीच संतुलन साधते हुए इन दिनों एक खूबसूरत ट्रेंड देखने को मिल रहा है। शहर के कई क्षेत्रों में विशेष ठाकुर जी सेवा केंद्र खुल गए हैं। यहां लोग छुट्टियों या किसी जरूरी काम से बाहर जाने के दौरान अपने लड्डू गोपाल को सेवा-देखभाल के लिए सौंप रहे हैं। इस नई व्यवस्था से श्रद्धालु महिलाएं बेहद संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

शहर में चल रहे इन अनूठे सेवा केंद्र में लड्डू गोपाल की देखरेख बिल्कुल एक छोटे बच्चे की तरह की जाती है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ठाकुर जी को मधुर भजनों के साथ जगाया जाता है। इसके बाद उन्हें गंगाजल से स्नान करवाकर सुंदर वस्त्र और आभूषणों से सजाया जाता है। दिनभर में उन्हें माखन-मिश्री, मौसमी फलों और शुद्ध सात्विक भोजन का समय पर भोग लगाया जाता है। दोपहर में विश्राम और शाम को ढोल-मंजीरों के साथ आरती की जाती है।
विज्ञापन

इस कार्य को सिविल लाइंस की पल्लवी अग्रवाल पूरे समर्पण के साथ कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह ठाकुर जी का साक्षात बाल रूप मानकर सेवा करती हैं। उन्हें इस काम से अत्यधिक मानसिक शांति और आत्मिक संतोष मिलता है। जब यात्रा से लौटकर महिलाएं अपने लड्डू गोपाल को सुरक्षित देखती हैं तो उन्हें भी काफी खुशी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल से घर पर कर रहीं लड्डू गोपाल की सेवा
इस सेवा की एक और मजबूत कड़ी कुसुम अग्रवाल हैं। वह पिछले सात साल से ठाकुर जी की सेवा कर रहीं हैं। वह अपने घर से ही इस कार्य को संचालित कर रही हैं। कुसुम केवल सेवा ही नहीं करतीं बल्कि ठाकुर जी के शृंगार के लिए खुद से पेंटिंग का काम और वस्त्र भी तैयार करती हैं। इस कार्य में उनकी सहायता के लिए चार स्टाफ सदस्यों की एक टीम भी है। कुसुम ने बताया कि उनकी यह कला देशभर में फैली है। गोरखपुर के साथ हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, पंजाब, वाराणसी और लखनऊ से भी भक्त ऑर्डर भेजते हैं।
बोली महिलाएं
मेरे लिए ठाकुर जी को घर में अकेला छोड़ना असंभव था। जब मुझे 15 दिनों के लिए मुंबई जाना पड़ा तो पहली बार मैंने उन्हें सेवा केंद्र में सौंपा। मेरा अनुभव अद्भुत रहा। मेरे लड्डू गोपाल की ऐसी सेवा हुई जैसी मैं खुद घर पर करती हूं। मुझे समय पर उनके शृंगार और भोग की तस्वीरें मिलती रहीं।

- श्वेता गुप्ता, लालडिग्गी
मैं कई बार अपने लड्डू गोपाल को सेवा के लिए दे चुकी हूं। पहले जब भी बाहर जाना होता था उन्हें साथ लेकर सफर करना पड़ता था। इससे भीड़-भाड़ में उनके खंडित होने या सेवा में चूक होने का डर रहता था। हाल ही में मैं पांच दिन के लिए दिल्ली गई थी। उस समय अपने ठाकुर जी को सेवा केंद्र में निश्चिंत छोड़ आई थी। वहां मेरे ठाकुर जी का ध्यान बहुत अच्छे से रखा गया। मैं इस सेवा से पूरी तरह संतुष्ट हूं।
- राधिका, सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article