फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The transition from Pisces to Aries will take place on Tuesday morning at 9:30 am.

Gorakhpur News: सूर्य का राशि परिवर्तन आज, जनमानस को देंगे पहले से ज्यादा लाभ

Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The transition from Pisces to Aries will take place on Tuesday morning at 9:30 am.
मीन राशि से मेष राशि में मंगलवार सुबह 9:30 बजे होगा परिवर्तन
विज्ञापन

मेष, मिथुन, तुला व कुंभ राशियों को होगा ज्यादा लाभ


गोरखपुर। सूर्य का राशि परिवर्तन मंगलवार को होने जा रहा है। सूर्य मीन राशि के वृष राशि में जा रहे हैं जिससे इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। जनमानस को पहले से ज्यादा लाभ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में मंगलवार को सुबह 9:30 बजे प्रवेश करेंगे। यह पहले से ज्यादा लाभ देंगे। इसके पहले सूर्य 15 मार्च को सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश किए थे। उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। मेष, मिथुन, तुला व कुंभ राशियों के लोगों को ज्यादा लाभ होगा। इनका कारोबार अच्छा चलेगा। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य काफी ठीक रहेगा। इन लोगों को हर जगह पर प्रभाव भी बना रहेगा।
विज्ञापन

वहीं वृषभ व कन्या राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें जीवन में सतर्क रहकर चलना होगा। इसके साथ ही कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के लोगों को सामान्य लाभ होगा। इनके अच्छे कर्मों का फल मिल सकता है। यह हमेशा अच्छे कर्म व परोपकार करते रहेंगे तो इस परिवर्तन से मिलने वाले लाभ में इजाफा हो सकता है। वहीं गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वेद विभागाध्यक्ष डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी के अनुसार इस परिवर्तन से जनमानस को पहले से ज्यादा लाभ होगा। सूर्य उच्च के हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed