फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The timings of 67 trains have been changed in NER, including 16 trains from Gorakhpur.

Gorakhpur News: एनईआर में 67 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, गोरखपुर की 16 ट्रेनें शामिल- 1 जनवरी से होगा ये बदलाव

Sun, 28 Dec 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 12:32 AM IST
सार

गोरखपुर से बनकर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में गोरखपुर-यशवंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस, गोरखपुर-सिवान, गोरखपुर-थावे, गोरखपुर-छपरा, गोंडा-एलटीटी, सीतापुर-मैलानी समेत कुल 16 ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
The timings of 67 trains have been changed in NER, including 16 trains from Gorakhpur.
एक्सप्रेस ट्रेन

विस्तार

रेलवे ने एक जनवरी से ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की 67 ट्रेनों के प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। अब इन ट्रेनों की यात्रा प्रारंभ होने की समय-सारिणी निर्धारित समय से तीन से 10 मिनट पहले कर दी गई है। इनमें अधिकांश ट्रेनें दक्षिण भारत, दिल्ली, बिहार और कोलकाता की ओर जाने वाली हैं।

विज्ञापन


नए शेड्यूल के अनुसार, गोरखपुर से गुजरने वाली बिहार और दिल्ली रूट की 27 ट्रेनें, गोरखपुर से प्रारंभ होकर जाने वाली 16 ट्रेनें, वाराणसी मंडल की 24 ट्रेनें और इज्जतनगर मंडल की 40 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

गोरखपुर से बनकर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में गोरखपुर-यशवंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस, गोरखपुर-सिवान, गोरखपुर-थावे, गोरखपुर-छपरा, गोंडा-एलटीटी, सीतापुर-मैलानी समेत कुल
16 ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी तरह गोरखपुर से होकर गुजरने वाली 27 ट्रेनों की समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है। इनमें अमृतसर-सहरसा, ग्वालियर-बरौनी, गोंडा-छपरा, दिल्ली-सीतामढ़ी, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-किशनगंज, लखनऊ-पटना, आनंद विहार-रक्सौल, आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी, उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को समय परिवर्तन की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी दी जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि एक जनवरी से बदली हुई समय-सारिणी के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed