फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, the thieves gave the woman a bundle of papers in the auto and took away her jewellery.

Gorakhpur News: ऑटो में महिला को कागज की गड्डी थमाकर जेवर ले गए टप्पेबाज, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 05 Aug 2024 03:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 03:01 PM IST
सार

गुलरिहा के भटहट चौकी क्षेत्र में रविवार को ऑटो से जा रही महिला से टप्पेबाजी हो गई। उसमें पहले से सवार टप्पेबाजों ने कागज की गड्डी थमाकर महिला के जेवर उतरवा लिए। घर पहुंचकर महिला ने बेटे को घटना की जानकारी दी। पुलिस सीसी कैमरे से जांच कर रही है। कुछ दिन पहले भी इस क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया था। अन्य की तलाश अभी चल रही है।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, the thieves gave the woman a bundle of papers in the auto and took away her jewellery.
यूपीपी( सांकेतिक) - फोटो : फेसबुक पेज

विस्तार

गुलरिहा के भटहट चौकी क्षेत्र में रविवार को ऑटो से जा रही महिला से टप्पेबाजी हो गई। उसमें पहले से सवार टप्पेबाजों ने कागज की गड्डी थमाकर महिला के जेवर उतरवा लिए। घर पहुंचकर महिला ने बेटे को घटना की जानकारी दी। पुलिस सीसी कैमरे से जांच कर रही है। कुछ दिन पहले भी इस क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया था। अन्य की तलाश अभी चल रही है।

विज्ञापन


पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलो निवासी वाजिद अली की पत्नी सदीकुन निशा भटहट कस्बे में बाजार करने पहुंची थीं। वापस घर जाते समय उन्होंने ऑटो पकड़ा। आरोप है कि ऑटो में पहले से सवार तीन युवक कुछ दूर आगे जाकर कपड़े में लिपटी गड्डी निकाले। इसके बाद आपस में बांटने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच तीनों महिला को गड्डी का लालच देने लगे। झांसे में लेकर उनके कान के जेवर उतरवा लिए और थोड़ी दूर आगे ले जाकर महिला को नीचे उतार दिया। ठगी का अहसास होने पर घर पहुंची महिला ने बेटे अमानुलहक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भटहट क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी एक महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई थी। पीड़ित की मदद से गुलरिहा पुलिस ने टप्पेबाजों को पकड़ा था। इसके बाद गिरोह के पर्दाफाश का दावा करते हुए दो को गिरफ्तार किया। अन्य की तलाशी में जुटी थी, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed