फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The soldier said, step aside, you will get hurt...

Gorakhpur News: सिपाही ने कहा किनारे हो जाओ, चोटिल हो जाओगे... मनबढ़ों को लगा नागवार, सिर फोड़ा

Tue, 13 Jun 2023 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
The soldier said, step aside, you will get hurt...
घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, पुलिस ने तीन को उठाया
विज्ञापन

बेलीपार इलाके में रविवार की रात हुई घटना, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा चौराहे के पास रविवार की रात करीब 12 बजे मनबढ़ों ने एक सिपाही से मारपीट की और सिर फोड़ दिया। बीच रास्ते में खड़े मनबढ़ाें को सिपाही की यह बात नागवार लगी थी कि किनारे खड़े हो जाओ, नहीं तो चोटिल हो जाओगे। घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। केस दर्ज कर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार वर्मा थाने में ही रहते हैं। रविवार को उन्हें उल्टी-दस्त की दिक्कत हो गई थी। इस वजह से वह सामान्य कपड़ों में ही बाइक से शहर की ओर दवा लेने आ रहे थे। रास्ते में बेलीपार के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक मिल गया और उसने दुकान खोलकर दवा देने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने तीन-चार बाइक पर सवार पांच से छह लोगों को बीच रास्ते में खड़े देखा। सिपाही ने उनसे कहा कि किनारे हो जाओ, नहीं तो हादसा हो जाएगा, जान भी चली जाएगी। इस पर भी मनबढ़ों ने ध्यान नहीं दिया। सिपाही ने खुद का परिचय देते हुए जैसे ही दोबारा हटने को कहा और आरोपियों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सूचना पर आई थाना पुलिस ने घायल सिपाही को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की पिटाई करने वाले तीन लोग हिरासत में ले लिए गए हैं, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed