फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The situation worsened further as vehicles arrived at the intersection from all directions.

Gorakhpur News: पैडलेगंज से देवरिया बाईपास तक सिक्सलेन पर लगा जाम, एक घंटे तक फंसे वाहन

Fri, 14 Aug 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The situation worsened further as vehicles arrived at the intersection from all directions.
- चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों के पहुंचने के कारण स्थिति और बिगड़ी
विज्ञापन



गोरखपुर। पैडलेगंज से लेकर देवरिया बाईपास तक बृहस्पतिवार की शाम सिक्सलेन सड़क पर भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों के पहुंचने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। जाम में फंसे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक समय लगा।
सिक्सलेन पर जाम का असर टीपी नगर क्षेत्र तक भी दिखाई दिया। सिक्सलेन से उतरने के बाद टीपी नगर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ने के कारण वाहन रेंगते रहे। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन

दरसअल, डिवाइडर पर कट बंद होने की वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत हुई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया। जाम में फंसे बाइक सवारों को करीब 40 मिनट में रास्ता पार करने में समय लगा। चारपहिया वाहन चालकों को करीब एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। जाम के कारण कई लोगों को निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed