{"_id":"6a457e4d2d480d543d05fde4","slug":"the-setting-up-of-the-cement-factory-will-provide-employment-to-around-five-thousand-people-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1372354-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंबुजा सीमेंट फैक्टरी का शिलान्यास करेंगे सीएम, शामिल हो सकते हैं अदाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंबुजा सीमेंट फैक्टरी का शिलान्यास करेंगे सीएम, शामिल हो सकते हैं अदाणी
विज्ञापन
गोरखपुर। धुरियापार में अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसका भूमिपूजन कराया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी भी इस मौके पर शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम इसी सप्ताह आयोजित होने की चर्चा है, जिसे लेकर गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार, अदाणी ग्रुप की ओर से धुरियापार क्षेत्र में करीब 1400 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसके लिए 46.63 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जहां अंबुजा सीमेंट फैक्टरी स्थापित की जाएगी। यह परियोजना पूर्वांचल के औद्योगिक विकास में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का कुल क्षेत्रफल 6,876 एकड़ है जो 17 अधिसूचित गांवों में फैला हुआ है। पहले चरण में गीडा की ओर से लगभग 800 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर उसे औद्योगिक उपयोग के लिए विकसित किया जा रहा है। कभी अति पिछड़े क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला धुरियापार अब तेजी से औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में लगभग एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि परिवहन, निर्माण, होटल, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक क्षेत्रों में हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
प्रस्तावित रेल लाइन के करीब है भूमि
फैक्टरी के लिए ऐसे स्थान का चयन किया गया है जो प्रस्तावित सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन के बेहद करीब है। इससे कच्चे माल की ढुलाई और तैयार उत्पाद के परिवहन में आसानी होगी। बेहतर सड़क और रेल संपर्क के चलते धुरियापार तेजी से बड़े औद्योगिक निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। गीडा के एसीईओ रामप्रकाश ने बताया कि जल्द ही फैक्टरी का शिलान्यास कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जारी हैं।