फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case of dead body found in water tank now police will conduct DNA test if post mortem not disclosed

पानी की टंकी में शव का मामला: पोस्टमार्टम से भी नहीं खुला राज, अब डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Fri, 03 Sep 2021 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 11:49 AM IST
सार

72 घंटे की अवधि पूरी होने पर पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में लाश का राज और गहरा गया है

विज्ञापन
case of dead body found in water tank now police will conduct DNA test if post mortem not disclosed
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व लापता विशाल व उसकी मां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के हुमायूंपुर हड़हवा फाटक के पास रिटायर्ड कृषि इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के मकान की छत पर स्थित पानी की टंकी में मिले युवक की लाश का राज और गहरा गया है। गुरुवार को 72 घंटे की अवधि पूरी होने पर पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस अब युवक के डीएनए की जांच कराएगी। पहले पुलिस की पड़ताल पहचान पर थी। कोशिश थी कि पहचान होने के बाद मामला खुल जाएगा लेकिन इसमें सफलता ना मिलने पर मौत की वजह पर फोकस था। उम्मीद थी कि मौत की वजह साफ होने पर उसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन अब वजह साफ ना होने की वजह से मामला उलझ गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम को दो डॉक्टरों की टीम ने युवक के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मौत की वजह स्पष्ट ना होने पर डॉक्टरों की टीम ने विसरा प्रिजर्व कर लिया है। अब पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है। लापता विशाल के परिजनों के नमूने की जांच से एक बात साफ हो सकती है कि शव दूसरे किसी का है या फिर लापता विशाल का।
विज्ञापन


पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस हादसा या हत्या, दोनों बिंदु पर जांच को आगे बढ़ा रही है। जांच पर सामने आए तथ्यों के आधार पर जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
रिटायर्ड कृषि इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के मकान की छत पर पानी की टंकी में 29 अगस्त को युवक की लाश मिली थी। बदबू आने पर घरवालों ने टंकी में शव देखा और इसकी सूचना पहले पार्षद और फिर पुलिस को दी थी। तब से पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पास के ही विशाल नाम के युवक के लापता होने की जानकारी मिली थी। मगर उसकी मां ने शव देखकर बेटे का होने से इंकार कर दिया था। पुलिस इसके बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed