फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The role of engineers in development is crucial.

Gorakhpur News: विकास में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The role of engineers in development is crucial.
गोरखपुर। अभियंता सिर्फ तकनीकी समस्याओं का समाधान करने वाले विशेषज्ञ नहीं बल्कि देश के विकास की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण कर्ता-धर्ता हैं। बदलती तकनीक के दौर में विद्यार्थियों को तकनीक के उपभोक्ता बनने के बजाय समाज की वास्तविक जरूरतों के समाधान विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य यांत्रिक अभियंता और एमएमएमयूटी के पूर्व छात्र इंजीनियर अमरीश प्रकाश पांडे ने सोमवार को छात्र क्रियाकलाप परिषद की ओर से भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर आयोजित अभियंता दिवस समारोह में कहा कि तकनीकी ज्ञान का महत्व तभी है, जब उसका उपयोग समाज और राष्ट्र के लिए सार्थक परिणाम देने में हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के बीच युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ नवाचार, प्रयोग और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करनी होगी। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान सहित तकनीकी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां देश की वैज्ञानिक और अभियंत्रण क्षमता का प्रमाण हैं। इंजीनियरिंग केवल मशीनों और तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed