फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The road to the Collectorate complex will be better

Gorakhpur News: कलक्ट्रेट परिसर की सड़क होगी बेहतर, अत्याधुनिक बनेगा ऑडिटोरियम

Sun, 16 Jun 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The road to the Collectorate complex will be better
विकास भवन जाने वाली सड़क।
महराजगंज। विकास कार्यों को अब गति मिल रही है। कलक्ट्रेट परिसर की सड़क को गड्ढामुक्त करने के साथ ही सरकारी कार्यालय परिसर की सड़कें ऊंची बनाई जाएंगी। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी कराने के बाद करीब एक सप्ताह बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। ऑडिटोरियम का टेंडर दूसरी बार हुआ है। टेंडर खुलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

बदलते महराजगंज की तस्वीर में सड़क से लेकर अन्य काम बेहतर तरीके से हो रहे हैं। कलक्ट्रेट परिसर में कहीं-कहीं सड़कें गड्ढायुक्त हैं, इनको ठीक कराया जाएगा। बीएसए, डीआईओएस, एआरटीओ, विकास भवन परिसर समेत अन्य स्थानों पर बारिश में जलभराव होता है। यहां की सड़कें ऊंची बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

सर्वे पूरा होने के बाद एक सप्ताह के अंदर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए 34 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। विकास परिसर से आगे मिले मुजहना के दिनेश ने बताया कि बरसात में जलभराव से समस्या होती है। सड़कें ठीक होंगी तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एसपी कार्यालय के पीछे चिह्नित स्थान पर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनेगा। दूसरी बार टेंडर पड़ चुका है। खुलने के बाद करीब एक सप्ताह बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी वित्तीय स्वीकृति शासन से फरवरी में ही मिल गई थी। जिला मुख्यालय पर बनने वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की कुल लागत 15.22 करोड़ है।
राजस्व परिषद की ओर से प्रोजेक्ट को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति फरवरी में ही दी गई है। प्रथम किश्त के रूप में 2.67 करोड़ की राशि मिल चुकी है। ऑडिटोरियम का क्षेत्रफल भूमितल पर 1950 वर्ग मीटर होगा। इसमें मुख्य मंच, मुख्य हाल और कुल 480 कुर्सियां लगाई जाएंगी। आधुनिक पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। जबकि प्रथम तल पर 380 वर्ग मीटर में वीआईपी सूट का निर्माण किया जाएगा।


ऑडिटोरियम में सुविधाओं पर एक नजर
इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में डिजिटल साउंड सिस्टम, डिजिटल साइनेज, सीसीटीवी, लाइट एंड साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर सहित सभी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। पूरा ऑडिटोरियम सेंट्रली एसी से युक्त होगा। उन्होंने कहा की ऑडिटोरियम में सामान्य दर्शक दीर्घा सहित वीआईपी दीर्घा का भी निर्माण कराया जाएगा। आशा है एक वर्ष के भीतर यह ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed