फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The rains after a long wait have also increased the miseries of the people. There was some relief on the main roads of the city, but due to water-logging in many streets, people were troubled.

Gorakhpur News: गली मुहल्लों में जलभराव से बनी रही लोगाें की दुश्वारियां

Sun, 02 Jul 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The rains after a long wait have also increased the miseries of the people. There was some relief on the main roads of the city, but due to water-logging in many streets, people were troubled.
- शहर के कई वार्डों की कॉलोनियों में पूरे दिन रही जलभराव की स्थिति, मेयर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश ने लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ा दी है। शहर के मुख्य सड़कों पर तो थोड़ी राहत रही, लेकिन कई गली मुहल्लों में जलभराव की वजह से लोग परेशान रहे। शहर के कई वार्डों की कॉलोनियों में पूरे दिन जलभराव की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। गोरखनाथ के चक्सा हुसैन, रायगंज, बसंतपुर, शिवाजी नगर, साकेत नगर, रुस्तमपुर आदि इलाकों की गलियों में पानी भरा रहा। विजय चौक के पास पंप सेट लगवाकर नाले के ओवरफ्लो को दूर किया गया।
लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने शनिवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ शहर के जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। जुबिली रोड पर पोकलेन लगाकर नाले की सफाई के लिए कहा। विजय चौक पर दो पंप लगाने के निर्देश दिए। सावित्री हास्पिटल से टिनघर पुलिया तक नाले पर निर्माण हो चुका है। महापौर ने कहा कि निर्माण होने से नाले की सफाई नहीं हो पा रही है। मेयर ने सावित्री हास्पिटल के दक्षिण तरफ सड़क के दूसरी तरफ नाले पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

:: पॉलथीन, थर्मोकोल से चोक नालों की वजह से बढ़ी दिक्कत
पॉलिथीन, थर्माकोल, कपड़े, बोरे आदि की वजह से नाले-नालियां चोक हो गए थे। इसकी वजह से जल निकासी की समस्या बनी रही। हालांकि इसकी सफाई के लिए नगर निगम की टीम पूरी तरह से मुस्तैद रही। मेयर के साथ निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त को सावित्री हास्पिटल के पास नाले में पालीथिन, थर्माकोल भारी मात्रा में मिला। उन्होंने सफाई निरीक्षक को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नालियों की साफ सफाई होने के बाद भी कुछ गंदगियां हो जा रही हैं। इससे मोहल्ले और वार्डों की नालियां से उफना कर पानी बाहर आ जा रहा। हालांकि, कहीं पानी का जलभराव नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed