फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Commissioner clarification from Junior Engineer due to pump found closed under inspection

गोरखपुर: निरीक्षण में बंद मिला पंप, नगर आयुक्त ने अवर अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 31 Aug 2021 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Aug 2021 11:29 AM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने लोगों से अपील की है कि पंप अगर बंद मिलते हैं तो नगर निगम के नंबरों पर सूचना दें।

विज्ञापन
Municipal Commissioner clarification from Junior Engineer due to pump found closed under inspection
नकहा ओवरब्रिज के पास जलभराव का नगर आयुक्त ने जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के नगर आयुक्त ने निरीक्षण के क्रम में पंप बंद रहने पर अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने वार्ड एक महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक और वार्ड पांच महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो के पंपों को बंद पाया। इसके बाद उन्होंने संबंधित अवर अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब किया है। लोगों से अपील की है कि पंप अगर बंद मिलते हैं तो नगर निगम के नंबरों पर सूचना दें। एक तरफ जहां शहर के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं वहीं कुछ अवर अभियंता जलनिकासी के लिए लगाए गए पंपों को बंद करके रख रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को नगर आयुक्त ने बशारतपुर वार्ड का निरीक्षण किया। वहां एक गड्ढे को पाट कर स्थानीय निवासियों ने भवन का निर्माण करा लिया था। इससे बारिश का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर जा रहा था। तत्काल जलकल अवर अभियंता अनिल श्रीवास्तव को जलनिकासी के लिए निर्देशित किया। मौके पर उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, अवर अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय, कर अधीक्षक बीके लाल, पार्षद राजेश तिवारी, बृजेश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पंप न चले तो इन नंबरों पर करें फोन
नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के लिए होने तक पंप चालू रखे जाएंगे। यदि जलनिकासी के पूर्व पंप बंद हो जाते है तो इस स्थिति में नगर निगम के कंट्रोल रूम के फोन नंबर-05512342621 या मोबाइल नंबर- 7311180390 पर सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्रा नाले तक जेसीबी से खोदा गया कच्चा नाला
फारेस्ट क्लब देवरिया रोड पर वन शक्ति से तुर्रा नाले तक नाले का निर्माण नहीं था। जिस पर नगर निगम के प्रवर्तन दल के अधिकारी सीपी सिंह एवं उनकी टीम द्वारा जेसीबी लगाकर कच्चे नाले की खुदाई शुरू कराई गई। लोगों ने बताया कि कि खोदे जा रहे कच्चे नाले से सिघड़िया, रानीडीहा एवं उसके आस-पास की कॉलोनियों में लगे जलभराव का पानी तेजी से निकलेगा। जिससे जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।

तीन दिन बाद जलभराव से मिली निजात
जलभराव होने से सिंघड़िया से लेकर जंगलसिकरी तक सभी कॉलोनियों में भारी जलभराव हो गया था। नगर आयुक्त अविनाश सिंह की पहल पर प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सीबी सिंह व अवर अभियंता विवेकानंद ने अपने निर्देशन में जलनिकासी कराई। हालांकि, इसमें कुछ आस पास के लोगों का विरोध था कि पानी क हीं उनके इलाके में न भर जाए। लेकिन उन्होंने जलमग्न इलाके के स्थानीय लोगों के साथ बीच का संवाद बनाकर पानी की समस्या को खत्म करवाया। संजय राय के साथ उनके घर के आस पास के लोग तीन दिनों से समस्या से जूझ रहे थे। मजबूर होकर घुटने तक लगे पानी में घुस कर उन्हें आना जाना पड़ता था।

उन्होंने अधिकारियों के प्रति धन्यवाद जाहिर किया। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय आशुतोष दुबे, रविकांत तिवारी, संजय राय, दुर्गेश्वर राय, दिलीप, डॉ. अमित मिश्रा, राम ध्यान पांडेय, राजेश पांडेय, सोनू पांडेय, गुड्डू मिश्रा ने प्रशासन के सहयोग के प्रति धन्यवाद जाहिर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed