{"_id":"6a0b774ce5df32cc6a057342","slug":"the-process-of-registration-of-waqf-properties-is-being-done-through-the-umeed-portal-of-the-central-government-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1325794-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों के दस्तावेज 30 तक जमा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों के दस्तावेज 30 तक जमा करने के निर्देश
विज्ञापन
गोरखपुर। वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया केंद्र सरकार के उम्मीद पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। जून 2025 में शुरू किए गए इस पोर्टल का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना और प्रबंधन में पारदर्शिता लाना है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि वक्फ संपत्तियों से जुड़े सभी मुतवल्लियों, प्रबंध समितियों और प्रशासकों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी एवं दस्तावेजों की एक प्रति 30 मई तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। दस्तावेज सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ कार्यालय, कमरा नंबर-27, कलक्ट्रेट परिसर स्थित पर्यटन भवन में जमा किए जाएंगे। दस्तावेज जमा कराने के लिए विशेष शिविर लगाया गया है। जिले के सर्वे वक्फ निरीक्षक रामकरण को संकलन प्रभारी बनाया गया है। अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9450675536 पर प्राप्त की जा सकती है।
शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने भी वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों से अपील की कि जिन संपत्तियों का उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है, वे अपने दस्तावेजों की प्रति जल्द से जल्द जिला अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विभाग में जमा करा दें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।