फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The President gave chocolates to the children before going to the inauguration of Gorakhpur Ayush University

UP: आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण के लिए निकली राष्ट्रपति, रास्ते में गाड़ी से उतरी- बच्चों को दी चॉकलेट

Tue, 01 Jul 2025 11:25 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 11:25 AM IST
सार

महामहिम मुर्मू मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे आयुष विश्वविद्यालय में पहुंचेंगी। वह उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भव्य रूप से पंडाल और मंच को सजाया गया है। तिरंगे के रंग में रंगा पंडाल समारोह में दिव्य छटा बिखेर रहा है। 

विज्ञापन
The President gave chocolates to the children before going to the inauguration of Gorakhpur Ayush University
बच्चों को चॉकलेट देती राष्ट्रपति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पैडलेगंज चौराहे के पास रूकी। इसके बाद वह 50 मीटर तक पैदल चली उनके साथ योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। यहां उन्होंने बच्चों से पूछा कि आप कैसे हैं। बच्चों के नाम पूछे और उनको चॉकलेट दी। बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों के साथ उनकी शिक्षिक भी थी। अमर उजाला ने उनसे उनके अनुभव को लेकर बात भी की। शिक्षिका ने कहा कि ये उनके लिए अकल्पनीय था। राष्ट्रपति खुद से उतर के नीते आई और बच्चों से मिलीं। उन्हें चॉकलेट भेंट किया। ये बेहद भावुक करने वाला पल था।
विज्ञापन


एक शिक्षिका ने कहा कि ये मेरी कल्पना से परे था। हम सोचे थे कि शीशा गिराकर गाड़ी के अंदर से ही हाथ हिलाकर वो हम सभी का अभिवादन स्वीकार करेंगी। लेकिन, गाड़ी से उतरकर नीचे आना और हम सभी से मिलकर हाल चाल पूछना, ये कल्पना से परे था।
विज्ञापन
विज्ञापन

The President gave chocolates to the children before going to the inauguration of Gorakhpur Ayush University
राष्ट्रपति ने गाड़ी से उतरकर बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल के बच्चों को राष्ट्रपति ने अपने हाथों से चॉकलेट दिया। हमारे स्कूल के बच्चे भी देश की पहली महिला के हाथों ये प्यार पाकर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

महामहिम मुर्मू मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे आयुष विश्वविद्यालय में पहुंचेंगी। वह उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भव्य रूप से पंडाल और मंच को सजाया गया है। तिरंगे के रंग में रंगा पंडाल समारोह में दिव्य छटा बिखेर रहा है। 

राष्ट्रपति सड़क मार्ग से सर्किट हाउस से विभिन्न रास्तों से होते हुए आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। पूरे रास्ते में जगह-जगह स्वागत करने के लिए स्कूली बच्चे और लोग कड़ी धूप में भी डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed