फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The postal department has purchased the DQMS machine, and after taking the token, the work will be done immediately when the number comes.

Gorakhpur News: प्रधान डाकघर में अब नहीं लगेगी लंबी कतार, मिलेगा टोकन

Tue, 10 Mar 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The postal department has purchased the DQMS machine, and after taking the token, the work will be done immediately when the number comes.
- डाक विभाग ने डीक्यूएमएस मशीन की खरीदारी की, टोकन लेने के बाद नंबर आने पर झट से होगा काम
विज्ञापन




- जल्द मशीन होगी इंस्टाॅल, डाककर्मियों के साथ लोगों को भी होगी सहूलियत




गोरखपुर। प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट व अन्य जरूरी काम से पहुंचने वाले लोगों को लंबी-लंबी लाइन नहीं लगानी होगी। डाक विभाग अब टोकन सिस्टम अपना रहा है। इसके लिए डायनेमिक क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (डीक्यूएमएस) मशीन की खरीदारी की है। यह मशीन जल्द ही इंस्टाॅल हो जाएगी। इसके जरिये लोगों को टोकन मिलेगा। टोकन नंबर आने पर लोग काउंटर पर पहुंचकर अपना काम करा सकेंगे।


प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट, पार्सल, नकदी जमा-निकासी समेत कई कार्याें के लिए रोजाना लंबी लाइन लगती है। भीड़ के चलते कई बार लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हो जाती है। इसके लिए डाक विभाग ने टोकन सिस्टम प्रणाली की कवायद शुरू की। विभाग ने डीक्यूएमएस मशीन की खरीदारी कर ली है। बताया जा रहा है कि इस मशीन से लोग टोकन ले सकेंगे। नंबर आने पर काउंटर पर जाएंगे और तुरंत ही उनका काम हो जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधान डाकघर के प्रभारी सूर्य कुमार पटेल ने बताया कि मशीन एक-दो दिन में इंस्टाॅल हो जाएगी। इसके बाद लोगों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed