{"_id":"6a63d53e62bbb94e010ec5a6","slug":"the-police-had-summoned-him-following-a-complaint-from-his-wife-he-took-this-step-upon-hearing-about-the-impending-action-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1396155-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्मघाती कदम: पत्नी की शिकायत पर पति को बुलाया था थाने, बाहर निकलते ही खाया कीटनाशक- एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मघाती कदम: पत्नी की शिकायत पर पति को बुलाया था थाने, बाहर निकलते ही खाया कीटनाशक- एम्स में भर्ती
Sat, 25 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:42 AM IST
सार
खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी टोला बखरिया निवासी रामप्रवेश निषाद (38) की पत्नी ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी को थाने बुलाया था। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही थी।
विज्ञापन
खोराबार थाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पत्नी की शिकायत के बाद थाने पहुंचे एक युवक ने बाहर निकलकर सूबा बाजार चौराहे पर कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस और परिजन उसे आनन-फानन में खोराबार स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। युवक का इलाज एम्स में चल रहा है। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
विज्ञापन
खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी टोला बखरिया निवासी रामप्रवेश निषाद (38) की पत्नी ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी को थाने बुलाया था। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोप है कि रामप्रवेश बहाना बनाकर थाने से बाहर निकल गया और कुछ दूरी पर स्थित सूबा बाजार चौराहे पर पहुंच गया। वहां उसने कीटनाशक खरीदकर खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला था। पुलिस दोनों को थाने बुलाकर मामले की सुनवाई कर रही थी। पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान वह बहाना बनाकर थाने से बाहर निकल गया और कीटनाशक खा लिया। उन्होंने बताया कि युवक एम्स में भर्ती है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।