फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The play brings alive the story of women's struggle and change.

Gorakhpur News: नाटक से महिलाओं के संघर्ष और बदलाव की कहानी जीवंत

Fri, 28 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The play brings alive the story of women's struggle and change.
गोरखपुर। अभियान थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित 10 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण के अंतिम दिन कलाकारों ने कॉलिंग ऑफ अ घोस्ट नामक नाटक की प्रस्तुति दी। इसमें समाज में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं, भेदभाव, दबाव, संघर्ष और बदलाव को सात अध्यायों के माध्यम से प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

नाटक के पहले अध्याय ग्रेवयार्ड में सात लड़कियों को कब्रिस्तान में जीवित पड़े दिखाया गया। दूसरे अध्याय ब्रेकडाउन में महिलाओं की पसंद और आवाज को दबाने और उनकी अनसुनी चीखों को सामने रखा गया। रिवॉल्यूशन अध्याय में महिलाओं को सामाजिक बेड़ियां तोड़कर अपने साथ हुए अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाते दिखाया गया। रैंपवाक में महिलाओं की स्वतंत्र पसंद और अपने फैसले खुद लेने की इच्छा को मंच पर उतारा गया। मशीन में तकनीक के बढ़ते प्रभाव से इंसान की एकाग्रता खत्म होने की स्थिति दिखाई गई।
विज्ञापन

अंतिम अध्याय डिवाइन में बीते अनुभवों के मानसिक प्रभाव और उनसे बाहर निकलकर जीवन को नए सिरे से जीने का संदेश दिया गया। प्रस्तुति में बताया गया कि महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं उनके मन और शरीर पर गहरा प्रभाव डालती हैं। समाज, संस्कृति और धर्म भी उनके व्यवहार और व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं। प्रस्तुति की परिकल्पना अफ्फान नवाब ने की। चेयरमैन नारायण पांडेय ने दर्शकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed