फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Pillars Public School celebrated its Silver Jubilee with a vibrant display of cultural colors.

Gorakhpur News: सांस्कृतिक रंगों से सजा द पिलर्स पब्लिक स्कूल का सिल्वर जुबिली समारोह

Sun, 14 Dec 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The Pillars Public School celebrated its Silver Jubilee with a vibrant display of cultural colors.
फोटो
विज्ञापन




गोरखपुर (वि)। द पिलर्स पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को सिल्वर जुबिली समारोह का आयोजन किया गया। ‘मैडली ऑफ आर्टिस्टिक एक्ट्रावेगेन्जा’ शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। प्रबंधक आरपी शाही ने संस्थान की 25 वर्षीय यात्रा, उपलब्धियों व चुनौतियों का उल्लेख करते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह गौरवशाली अवसर सभी की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संस्थान के पूर्व छात्र आज देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उषा बरतरिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. कीर्ति शाही, ईशान राणा, महिमा राणा और देविना कीर्ति, डॉ. आरकेसी मिश्र, डॉ. ओमकार राय, डॉ. विनय राय, डॉ. वाई सिंह, डॉ. एके चौधरी, डॉ. आनंद बंका, डॉ. एमके गुप्ता और डॉ. विशाल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed