फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The person whom the daughter accused of murder is in jail, now eyes are on CDR

Gorakhpur News: बेटी ने जिस पर हत्या का लगाया आरोप वह जेल में, अब सीडीआर पर टिकीं निगाहें

Tue, 23 Jul 2024 06:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
The person whom the daughter accused of murder is in jail, now eyes are on CDR
खोराबार इलाके का मामला, दो दिन बाद भी केस दर्ज नहीं
विज्ञापन

शनिवार को घर से नाराज होकर रिश्तेदार के यहां गया था रामबदन
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार (गोरखपुर)। चौरीचौरा के आमकोल गांव निवासी रामबदन (50) की हत्या की गुत्थी सुलझाने में अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। रामबदन की छोटी बेटी ने अपने जीजा के परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बहन की हत्या में जीजा व अन्य जेल में हैं। जांच में जुटी पुलिस ने बेटी के आरोपों के साथ ही अन्य दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

रामबदन के पास से मिले मोबाइल के साथ ही घर के अन्य लोगों के मोबाइल का सीडीआर निकाल कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं घरवाले जिस पर शक कर रहे हैं उसके परिवारवालों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

खोराबार क्षेत्र के वनस्पति माता मंदिर के सामने बेलवार जाने वाली सड़क के किनारे रविवार की सुबह रामबदन की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। रामबदन की बेटी ने ब्रह्मपुर गांव के मलिन बस्ती टोला निवासी राजन पुत्र लोहा पर हत्या का आरोप लगाया है। राजन ने चार महीने पहले रामबदन की बेटी की हत्या कर दी थी जिसमें वह जेल में है। पुलिस ने राजन के घर पहुंचकर पूछताछ की, हालांकि वहां से कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला है कि शनिवार को दिनभर रामबदन अपने गांव पर था। वह गांव पर कुछ लोगों के वहां काम किया, उसके बाद देर शाम को घर गया था। रामबदन का उसकी एक बेटी से शाम को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकला और खोराबार क्षेत्र के रायगंज बाजार के मलिन बस्ती टोला निवासी रामकुमार के घर गया था।

शनिवार रात करीब 10 बजे रामबदन वहां रहा और कुछ देर बाद निकल गया। उसी के बाद रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी और वनस्पति माता मंदिर के सामने बेलवार जाने वाली सड़क के किनारे शव फेंक कर फरार हो गए। रामबदन की बेटी प्रिया के आरोपों की जांच के साथ ही पुलिस अन्य दिशा में भी काम कर रही है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि हत्या किसने और क्यों की है। मामले में अभी पीड़ित परिवार की तरफ से खोराबार थाने पर तहरीर नहीं पड़ीं है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपों को ध्यान में रखकर हर बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
- अंशिका वर्मा, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed