{"_id":"6666a7a968f789886c09a714","slug":"the-municipal-corporation-is-levying-fines-for-parking-vehicles-at-golghar-in-gorakhpur-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर में सफेद पट्टी के भ्रम में न रहें- गाड़ी खड़ी की तो 'जेब पर जुर्माना' व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर में सफेद पट्टी के भ्रम में न रहें- गाड़ी खड़ी की तो 'जेब पर जुर्माना' व्यापारी परेशान
Mon, 10 Jun 2024 12:43 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:43 PM IST
सार
मल्टीलेवल पार्किंग के बारे में कम लोगों का जानकारी होने और जागरूकता के अभाव में वाहन स्वामियों को जुर्माना भरना पड़ रहा है। उधर, गोलघर के व्यापारी भी इस कार्रवाई से परेशान हैं। बीते एक माह में 254 कार उठा नगर निगम की क्रेन उठाकर ले गई है।
विज्ञापन
गोलघर से गाड़ी उठा कर ले जाने के दौरान रोकना गाड़ी मालिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यदि आप कार से गोलघर में बाजार करने जा रहे हैं तो सफेद पट्टी के भ्रम में रहकर निश्चिंत न रहें, क्योंकि गोलघर को नो पार्किंग जोन बना दिया गया है। नगर निगम की क्रेन सड़क पर खड़ी कार उठा ले जा रही है। एक हजार रुपये जुर्माना भी भरना पड़ रहा है।
हालांकि, गोलघर में बनी मल्टीलेवल पार्किंग में कार खड़ी करने का शुल्क 25 रुपये ही है। अपने वाहन इस पार्किंग में खड़े कर जुर्माने से बच सकते हैं। लेकिन, मल्टीलेवल पार्किंग के बारे में कम लोगों का जानकारी होने और जागरूकता के अभाव में वाहन स्वामियों को जुर्माना भरना पड़ रहा है।
उधर, गोलघर के व्यापारी भी इस कार्रवाई से परेशान हैं। ऐसा इसलिए कि जो लोग कार खड़ी कर दुकानों में जाते हैं, वे जल्द ही बाहर निकल जाना चाहते हैं कि कहीं उनकी कार उठ न जाए। व्यापारियों का कहना है कि इस चक्कर में व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग में 400 चार पहिया, तीन पहिया एवं 350 दो पहिया वाहनों को खड़ी करने की क्षमता है, लेकिन हर दिन 10-15 चार पहिया ही खड़ी हो रही हैं। दोपहिया की संख्या भी कम है। मई में पार्किंग में 254 कार खड़ी हुईं, जिसका शुल्क जमा हुआ है। इसी कारण व्यापारियों की मांग है कि नगर निगम को पार्किंग शुल्क कम करना चाहिए, इससे वाहनों की संख्या बढ़ने से आय अधिक होगी।

खाली पड़ी मल्टी लेवल पार्किंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सफेद पट्टी को लेकर हो रहा विवाद
गोलघर में दो दिन पहले क्रेन निहाल पांडेय की कार उठाकर ले जा रही थी। वह क्रेन के आगे खड़े हो गए और कहने लगे कि उनकी कार सफेद पट्टी के अंदर थी, उनके अलावा अन्य लोगों की भी कारें सड़क पर खड़ी हैं, उसे भी उठाओ।
क्रेन चालक रुका नहीं और कार लेकर चला गया। कहासुनी के बाद उन्होंने एक हजार रुपये जुर्माना जमा किया। इसी तरह आदित्य की भी कार क्रेन से उठा ली गई। वह शिकायत कर रहे थे कि उनकी कार पार्क रोड स्थित माॅल से उठाई गई है, छह कारों में उनकी ही कार क्यों उठाई गई।
बोले व्यापारी
गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही ने बताया कि गोलघर के व्यापारी लोगों को जागरूक करेंगे कि पार्किंग में ही वाहन खड़ी करें। इसमें नगर निगम को भी सहयोग करना चाहिए। यूनीपोल पर बोर्ड लगाना चाहिए कि मल्टीलेवल पार्किंग इधर है, शुल्क भी बताया जाए तो और बेहतर होगा।
गोलघर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जीएस सरावगी ने बताया कि नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग में 90 प्रतिशत स्थान खाली रहता है। शुल्क कम करके वाहनों की संख्या बढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से लोगों की सुविधा बढ़ेगी और पार्किंग से आय भी। पार्किंग में वाहन खड़ा करने के मामले में व्यापारी बैठक करेंगे।