फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The mesmerizing presentation of the students at the annual function captivated the minds of the students.

Gorakhpur News: वार्षिकोत्सव में छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने मन मोहा

Sat, 10 Feb 2024 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
The mesmerizing presentation of the students at the annual function captivated the minds of the students.
ब्लू हाउस ने ओवर ऑल चैंपियन शील्ड प्राप्त किया, मेधावियों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हुए वार्षिकोत्सव समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। लघु नाटिका ‘मोबाइल की नजर से’ में उम्दा अभिनय किया, जबकि सूफी नृत्य, कवि सम्मेलन एवं समूह नृत्य में खूब तालियां बजीं।

विद्यालय की ब्लू हाउस ने ओवर ऑल चैम्पियन शील्ड प्राप्त किया। 12वीं की छात्रा नीलाक्षी को सर्वोत्तम छात्रा, 12वीं की छात्रा सना खातून, 11वीं की छात्रा श्वेता कन्नौजिया, 10वीं की छात्रा सपना चौधरी, 09वीं की छात्रा अलिया खातून, 08वीं की छात्रा अंशिका निषाद, 07वीं की छात्रा दिव्या शर्मा एवं 0 6वीं की छात्रा शिवानी कुमारी शाह को कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को विश्व में तेजी से बदलती हुई तकनीक के साथ अपने आप को अपडेट रखना चाहिए। विद्यार्थियों को वैश्वीकरण के इस युग में विज्ञान, तकनीकी एवं सामाजिक ज्ञान के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन के प्रति सजग रहना चाहिए तथा बेहतर व्यक्तित्व के विकास की ओर अग्रसर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण किया। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज सिंह रावत ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय के कार्यकारी अधिकारी एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी राणा प्रताप चन्द उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed