फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The melodies of poetry and *shayari* resonated on the 'Kavyankur' stage.

Gorakhpur News: काव्यांकूर के मंच पर गूंजे कविता और शायरी के सुर

Mon, 28 Sep 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The melodies of poetry and *shayari* resonated on the 'Kavyankur' stage.
गोरखपुर। छात्रसंघ चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में इंडिया पोएट्री हाउस की ओर से काव्यांकूर ओपन माइक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 से अधिक रचनाकारों ने कविता, शायरी और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

मंच पर युवा और अनुभवी रचनाकारों ने प्रेम, जीवन, सामाजिक सरोकार और समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अलग-अलग अंदाज में पेश की गई कविताओं और शायरी को श्रोताओं ने सराहा। इंडिया पोएट्री हाउस के संस्थापक अंकुर मौर्य ने कहा कि कविता भावनाओं और विचारों को लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। काव्यांकूर का उद्देश्य नए रचनाकारों को अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का संचालन कौशल पांडेय और अमर हिंदुस्तानी ने किया। इस दौरान कवयित्री डाॅ.चेतना पांडेय, प्रणव द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, रोहन मिश्रा, वसुंधरा वर्मा वासु सहित कई साहित्यप्रेमी और रचनाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed