{"_id":"694d9dd4469132c50b001cd2","slug":"the-man-accused-of-attempting-to-strangle-a-teenager-has-been-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1176748-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोर की गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोर की गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे किशोर की गला दबाकर हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान परमेश्वरपुर टोला कृतपुरा निवासी मिथिलेश उर्फ मिठाई के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चिलुआताल थाने में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाप्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि परमेश्वरपुर गांव निवासी राम जी अपने खेत में मड़ई डालकर रहते हैं। बुधवार की शाम करीब छह बजे उनका नाती खेत से उनके पास से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही मिथिलेश उर्फ मिठाई ने अकारण किशोर को पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से किशोर का मुंह और नाक दबाकर गला घोंटने की कोशिश की। किशोर की चीख सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग गया।