{"_id":"6abd7fee4e4401b3030bc7fb","slug":"the-main-objective-is-to-provide-consumers-with-a-better-uninterrupted-supply-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1469456-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: निर्बाध बिजली और त्वरित शिकायत निस्तारण, नए चीफ एलबी सिंह की प्राथमिकता; पहले रहे चुके हैं एसई अर्बन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: निर्बाध बिजली और त्वरित शिकायत निस्तारण, नए चीफ एलबी सिंह की प्राथमिकता; पहले रहे चुके हैं एसई अर्बन
Thu, 01 Oct 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:02 AM IST
सार
गोरखपुर प्रथम जोन (वितरण) को नया मुख्य अभियंता मिल गया है। लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर बिजली व्यवस्था, उपभोक्ता सेवाओं और राजस्व वसूली की समीक्षा की। देर शाम उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
बिजली निगम के नए चीफ एलबी सिंह
- फोटो : स्त्रोत- बिजली निगम
विस्तार
गोरखपुर प्रथम जोन को नया चीफ इंजीनियर मिल गया है। लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को चीफ इंजीनियर प्रथम जोन (वितरण) का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद देर शाम उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
उन्होंने बिजली व्यवस्था, उपभोक्ता सेवाओं और राजस्व वसूली की समीक्षा की। नवनियुक्त चीफ इंजीनियर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराना मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा भी उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। खराब ट्रांसफॉर्मरों को समय से बदलने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना भी आवश्यक है। लाइन हानि (लाइन लॉस) कम करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
विभागीय योजनाओं और उपभोक्ता सेवा पर जोर
लोकेंद्र बहादुर सिंह ने विभागीय योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को कहा। उन्होंने क्षेत्र स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा विद्युत व्यवस्था और चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी।
लोकेंद्र बहादुर सिंह ने विभागीय योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को कहा। उन्होंने क्षेत्र स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा विद्युत व्यवस्था और चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी।
चीफ इंजीनियर ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दल भावना से कार्य किया जाएगा।