फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The lamp of success burns only through hard work: Prof. Ajay Shukla

कठिन परिश्रम से ही जलता है सफलता का चिराग: प्रो: अजय शुक्ला

Fri, 19 May 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The lamp of success burns only through hard work: Prof. Ajay Shukla
कठिन परिश्रम से ही जलता है सफलता का चिराग: प्रो: अजय शुक्ला
सपने सच करने के लिए पहले हमें देखने होंगे सपने
विज्ञापन


गोरखपुर। शिक्षा हमेशा मूल्यपरक होनी चाहिए। सभी ने विभाग में पढ़ते हुए शिक्षा के साथ-साथ मूल्य एवं संस्कार भी सीखे हैं। आगे आने वाले समय में भी इसी तरीके से इन मूल्यों को बरकरार रखें। सफलता का चिराग कठिन परिश्रम से ही जलता है। सपने को सच करने के लिए हमें सपने देखने होंगे।

उक्त बातें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने परास्नातक चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिसने भी खुद को खर्च किया है, दुनिया ने उसी को गूगल पर सर्च किया है। सफलता का चिराग़ कठिन परिश्रम से ही जलता हैं। इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे। सफलता के लिए संकल्प आवश्यक होता है और संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता हैं। इसीलिए सफल होने के लिए अपने लक्ष्य का संकल्प लें। इसके पूर्व निकिता त्रिपाठी, दीक्षा सिंह एवं शिल्पा सिंह के द्वारा सरस्वती वंदना का पाठ किया गया। विदाई समारोह में कार्यक्रम संचालन आदर्श वर्मा, अर्जिता दुबे, शिल्पा सिंह तथा अंजली यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो आलोक कुमार, प्रो.सुनीता मुर्मू, प्रो. गौर हरी बेहेरा, प्रो. शिखा सिंह, प्रो. अवनीश राय, डॉ.बृजेश कुमार, डॉ.संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed