फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Lamp of Blessings will be lit in the homes of 5.5 lakh beneficiaries.

Gorakhpur News: साढ़े पांच लाख लाभार्थियों के घर जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Mon, 14 Sep 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The Lamp of Blessings will be lit in the homes of 5.5 lakh beneficiaries.
गोरखपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले ‘सेवा दिवस’ के अवसर पर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों को मिलाकर साढ़े पांच लाख लाभार्थियों के घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सेवा यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा।अधिकारियों के साथ बैठक में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी कार्ययोजना के अनुसार, 17 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्र के 5,25,000 लाभार्थियों और नगर निगम व नगर पंचायत के 25000 लाभार्थियों के घर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसके साथ ही 1273 ग्राम सचिवालय, 701 अमृत सरोवरों, 53 अन्नपूर्णा भवनों, 25 प्रमुख अवस्थापना स्थलों, 21 प्रमुख तीर्थस्थलों, नगर निगम और नगर पंचायत के 12 प्रमुख स्थलों प्रमुख पार्कों तथा 10 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन का यह कार्यक्रम शाम 7 बजे होगा।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा संस्थानों और सरकारी सरकारी कार्यालयों पर भी दीप प्रज्ज्वलन के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम दीपक मीणा ने प्रभारी मंत्री को बताया कि पहले सेवा पखवाड़े के रूप में चलने वाली गतिविधियों को इस बार विस्तार देकर एक माह तक चलाया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक और तहसील स्तर पर चौपाल तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। अभियान के दौरान अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि सेवा भावना के साथ कार्य करने वालों का उत्साह बढ़े। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ‘आंगन सेवा’ से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने भी प्रभारी मंत्री के समक्ष अभियान को लेकर संगठन स्तर पर दिए गए दायित्वों और तैयारियों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक ग्रामीण विपिन सिंह, विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला, विधायक खजनी श्रीराम चौहान, विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, नगर आयुक्त अजय जैन, जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल आदि मौजूद रहे।

-
एम्स, बीआरडी, जिला अस्पताल में लगेंगे रक्तदान शिविर
17 सितंबर को ही एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित करने की भी कार्ययोजना तय की गई है। चिकित्सा केंद्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधि फल वितरण के अभियान से भी जुड़ेंगे। सितंबर के आखिरी दिन से 10 अक्तूबर के बीच हर विकासखंड और जिला मुख्यालय पर ''''''''सेवा सेतु'''''''' अभियान चलाया जाएगा। इसमें एक सप्ताह के सरकारी योजनाओं के शिविर लगेंगे। पेंशन, आवास, शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित जिन भी कल्याणकारी योजनाओं के लिए कोई व्यक्ति पात्र है, उसे शिविर के माध्यम से योजना से जोड़ा जाएगा और संभव हो तो शिविर के दौरान ही लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed