{"_id":"6acea0efd779428d3d057136","slug":"the-lalkuan-chhapra-festival-special-train-will-run-via-gorakhpur-in-december-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1484640-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लालकुआं-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन दिसंबर में गोरखपुर होकर चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लालकुआं-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन दिसंबर में गोरखपुर होकर चलेगी
Wed, 14 Oct 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लालकुआं और छपरा के बीच गोरखपुर होकर विशेष ट्रेन चलाएगा। 05090, 05089 नंबर की यह ट्रेन लालकुआं से पांच और 12 दिसंबर को तथा छपरा से छह और 13 दिसंबर को चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं।
05090 लालकुआं-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों पर लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए अगले दिन रात दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे और सीवान होते हुए सुबह 8:10 बजे छपरा पहुंचेगी।
वापसी में 05089 छपरा-लालकुआं त्योहार विशेष ट्रेन छह और 13 दिसंबर को छपरा से सुबह 11:40 बजे रवाना होगी। सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना और कप्तानगंज होते हुए शाम पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकरननाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा और किच्छा होते हुए अगले दिन सुबह 5:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।