{"_id":"6a4825e32479afb03e0d0083","slug":"the-incident-occurred-in-the-shahpur-area-both-individuals-are-residents-of-maharajganj-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1374041-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाना में हंगामा: शाहपुर थाने में भिड़े प्रेमी-प्रेमिका, बात-बात पर हुआ बवाल-ब्लैकमेल के आरोप में प्रेमी पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना में हंगामा: शाहपुर थाने में भिड़े प्रेमी-प्रेमिका, बात-बात पर हुआ बवाल-ब्लैकमेल के आरोप में प्रेमी पर FIR
Sat, 04 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:43 AM IST
सार
महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार निवासी माधो सिंह चौहान का घुघली की एक युवती से 2021 से प्रेम संबंध बताया जाता है। दोनों शाहपुर इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि युवक ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसकी शादी तुड़वा दी।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुर थाना परिसर शुक्रवार दोपहर अखाड़ा बन गया। मामूली से बात पर प्रेमी-प्रेमिका और उनके परिजन भिड़ गए। करीब 20 मिनट तक पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शांतिभंग में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है। वहीं युवती की तहरीर पर उसके प्रेमी माधो सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार निवासी माधो सिंह चौहान का घुघली की एक युवती से 2021 से प्रेम संबंध बताया जाता है। दोनों शाहपुर इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि युवक ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसकी शादी तुड़वा दी।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी देकर उसे मानसिक रूप से परेशान और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे तंग आकर युवती ने बृहस्पतिवार को शाहपुर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया था। इसी दौरान युवती अपने भाई के साथ पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद प्रेमी ने युवती को देखकर मुस्कुरा दिया, जिस पर भाई आपा खो बैठा।
विज्ञापन
बात इतनी बढ़ी कि पहले प्रेमी-प्रेमिका और उनके परिजन में गाली-गलौज हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें कपड़े फटने तक की नौबत आ गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।
सीओ रवि सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। युवती की तहरीर पर प्रेमी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।