फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The hospital was closed and the Tehsildar pasted a notice.

Gorakhpur News: हॉस्पिटल बंद, तहसीलदार ने किया नोटिस चस्पा

Sun, 04 Jan 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The hospital was closed and the Tehsildar pasted a notice.
भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर में लाइफ मेडिकेयर क्लीनिक शनिवार को बंद रहा। नायब तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसके तहत तीन दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिलेख प्रस्तुत न करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में इलाज के दौरान 75 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत के बाद शुक्रवार को हंगामा हो गया था। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के बीच से डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकालते हुए हिरासत में ले लिया था। सूत्रों के अनुसार यह अस्पताल सिद्धार्थनगर जिले में तैनात सीएचसी के डॉक्टर की ओर से संचालित किया जा रहा था। वह वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और स्त्री रोग विशेषज्ञ बताए जाते हैं। नियमों के अनुसार कोई भी सरकारी चिकित्सक निजी अस्पताल का संचालन नहीं कर सकता, फिर भी पीपीगंज में चोरी-छिपे निजी अस्पताल चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed