{"_id":"6abadc40d7c280cd7109baaf","slug":"the-honor-and-the-meeting-with-the-cm-doubled-the-enthusiasm-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1466722-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सम्मान और सीएम से मुलाकात ने दोगुना किया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सम्मान और सीएम से मुलाकात ने दोगुना किया उत्साह
विज्ञापन
गोरखपुर। अमर उजाला की ओर से सोमवार को आयोजित बाल मेला सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात का मौका मिलने से बच्चों की खुशी देखते ही बनी। मंच पर सम्मान पाकर जहां बच्चों के चेहरे खिल उठे, वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री से रूबरू होने का अनुभव उनके लिए खास बन गया। इस अवसर पर मौजूद बच्चों ने कहा कि यह पल उनके लिए यादगार रहेगा और सम्मान ने उन्हें आगे और मेहनत करने का हौसला दिया है। किसी ने इसे सपने के सच होने जैसा बताया तो किसी ने कहा कि अब वह पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।
विज्ञापन