फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The garbage on the roof had caused slippery conditions and the drunk peon had fallen down

Gorakhpur News: छत पर कूड़े से हो गई थी फिसलन, नशे में नीचे गिरा था चपरासी

Fri, 15 Aug 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The garbage on the roof had caused slippery conditions and the drunk peon had fallen down
राज्यकर भवन की तीसरी मंजिल से संजय के गिरने का मामला
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सिर के बल गिरने से हड्डियां हुई चकनाचूर, अधिक खून बहने से हो गई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल स्थित राज्य कर विभाग में तैनात चपरासी संजय कुमार (40) की मौत छत से फिसलकर गिरने से हुई थी। इसका पर्दाफाश पुलिस की जांच में हुआ है। दरअसल, नशे की हालत में राज्य कर भवन की छत संजय पहुंचे। छत पर कूड़ा होने से वहां फिसलन हो गई थी। टहलने के दौरान संतुलन खाने से सिर के बल नीचे गिर गए। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
राजघाट क्षेत्र के खुर्रमपुर निवासी संजय कुमार पत्नी राजकुमारी व चार बच्चों जया, नैनसी, गौरव व निखिल के साथ पिछले 10 साल से खोराबार के डांगीपार पकवा में रहते थे। उन्हें मृतक आश्रित पर राज्य कर विभाग में चपरासी की नौकरी मिली थी। शराब पीने की आदत थी। बुधवार करीब चार बजे वह हाॅफ पैंट व बनियान पहने कार्यालय की तीसरी मंजिल पर पहुंचे। जहां वर्षों से जमे कूड़े के चलते फिसल कर नीचे गिर गए। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सिर के बल गिरने से हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। हाथ-पैर और पसलियां भी टूटी मिलीं। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई। रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

--
विभाग के कर्मचारियों ने चंदा एकत्रित कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा
संजय की माली हालात को देखते हुए शुक्रवार को राज्य कर विभाग में तैनात सभी कर्मचारियों ने चंदा एकत्रित किया। इसके बाद वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां मृतक के बड़े बेटे गौरव उर्फ समीर को ढांढ़स बढ़ाते हुए करीब 30 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए। इस दौरान गौरव फफक पड़ा। संजय का भांजा बुधप्रिय गौतम और बहनोई राजन कुमार ने उसे चुप कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed