{"_id":"647e3404e074d9b2c1010204","slug":"the-fight-will-continue-till-the-restoration-of-old-pension-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-195576-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ''''पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगी लड़ाई''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ''''पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगी लड़ाई''''
Tue, 06 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा चार जून को आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेकर लौटे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उन लोगों की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती। कर्मचारी कुछ अलग से नहीं मांग रहे हैं। वे अपना अधिकार मांग रहे हैं।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश के 35 जिलों में रथयात्रा के माध्यम से कर्मचारियों को जागरूक किया गया है और सभी जिलों में रथयात्रा बहुत ही सफल रही है। 21 जून को लखनऊ में हुंकार महारैली के उपरांत संसद के घेराव का कार्यक्रम तय होगा।
परिषद के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामसमुझ शर्मा ने बताया की कर्मचारी अब आर या पार की लड़ाई करने के लिए तैयार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरुण वर्मा बैरागी, गोविंद विनोद राय, अशोक पांडे, मदन मुरारी शुक्ल, श्याम नारायण शुक्ला, कनिष्क गुप्ता, भारतेंदु यादव, तारकेश्वर शाही आदि उपस्थित थे। संवाद