फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The festival will begin with a marathon in the morning and cultural programs in the afternoon.

Gorakhpur News: सुबह मैराथन तो दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव का होगा आगाज

Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
The festival will begin with a marathon in the morning and cultural programs in the afternoon.
महराजगंज। पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से जनपद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महराजगंज महोत्सव का मंगलवार को शुभारंभ होगा। जनपद वासियों की मांग को देखते हुए प्रशासन ने आयोजन को दो दिन और बढ़ा दिया है। अब विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला पांच अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

पहले तीन दिन स्टार कलाकारों के कार्यक्रम चलेंगे तो आखिरी के दो दिन स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति दिखेगी। प्रशासन ने शुभारंभ से पहले अपनी सारी तैयारियों की जांच कर पुख्ता कर लिया है। एडीएम से लेकर जिला सूचना अधिकारी तक के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

जनपद की स्थापना पर होने वाला महराजगंज महोत्सव अगले पांच दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनपदवासियों को मनोरंजन, खान-पान व खरीदारी का मौका उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रमों का आगाज मैराथन से प्रारंभ होगा। जिला महिला अस्पताल के सामने सुबह छह बजे से मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन व टोकन वितरण का कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे मैराथन को यहीं से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। मैराथन सक्सेना चौक व महोत्सव आयोजन स्थल होते हुए धनेवा-धनेई तक पहुंचेगी। यहीं मैराथन यात्रा का समापन व शामिल लोगों में प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा। तीन अक्तूबर को महोत्सव स्थल पीजी काॅलेज ग्राउंड में यह आयोजन होगा।
मैराथन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया होंगे। आयोजन स्थल पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु करेंगे। इसमें सभी प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। गणेश व सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रारंभ होगी। विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी सामूहिक व एकल नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
बीच-बीच में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। पार्श्व गायिका स्टार मोनाली ठाकुर का कार्यक्रम शाम सात बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा। महोत्सव में पास व आमंत्रण पत्र धारियों को प्रवेश दिया जाएगा। अस्थाई पुलिस चौकी व मेडिकल टीम परिसर में सक्रिय कर दी गई है। ड्रोन कैमरे से निगरानी दोपहर 11 बजे से प्रारंभ हो जाएगी।
---
सज गए हैं उत्पादों के स्टाल
महोत्सव के आयोजन स्थल पर उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल आकर्षक तरीके से सजाए गये हैं। इसमें 25 विभिन्न जनपदों के ओडीओपी उत्पाद के लिए, पांच शिल्पकारों के लिए, 5 पुस्तक प्रदर्शनी के लिए, 10 आजीविका समूह उत्पाद के लिए, 10 सरकारी विभागों के जागरूकता के लिए तथा अन्य स्थानीय व्यापारियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। कुशन कारीगरी से जुड़े उत्पादों से लेकर यहां जोधपुरी जूती तक ग्राहकों के लिए कम मूल्य पर उपलब्ध हैं।
-----
फूड जोन में पांच काउंटर मिलेट्स के रहेंगे
महोत्सव के फूड जोन में 25 से अधिक स्टाल सजाए गए हैं। पांच स्टालों पर मिलेट्स (मोटे अनाज) से निर्मित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए रिजर्व हैं। इसके अलावा अन्य स्टालों पर तरह तरह के फास्ट फूड, मिठाइयां, लस्सी, चाय, काफी, छाछ, चाइनीज फूड, दक्षिण भारतीय फूड, आइसक्रीम उपलब्ध मिलेगा।
----
जीएसवीएस में होंगे विज्ञान से जुड़े सभी आयोजन
महराजगंज महोत्सव के लिए निर्धारित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज से सटे गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में विज्ञान से जुड़ी सभी प्रतियोगिताएं व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन व खगोलीय दृश्यावलोकन की व्यवस्था रहेगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि विज्ञान माडल प्रदर्शनी, विज्ञान गीत लेखन, विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान नारा लेखन प्रतियोगिता, विज्ञान गीत गायन प्रतियोगिता, विज्ञान व्याख्यान, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान भाषण व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विभिन्न तय तिथियों में आयोजित होंगे। उप भूमि अध्यापित अधिकारी मदन मोहन वर्मा, शिवाजी यादव एसडीएम, विमल पांडेय, अनमोल यादव को सभी कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए नामित किया गया है।
----
तीन दिन डिपो में नहीं आएंगी रोडवेज की बसें
महराजगंज महोत्सव के मद्देनजर आज से तीन तारीख तक रोडवेज की बसें डिपो तक नहीं आएंगी। महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि इसके लिए अस्थाई बस स्टेशन चौपरिया में बनाया गया है। सभी रूट की बसें यहीं से संचालित होंगी और ठहराव भी यहीं होगा। चार अक्तूबर से बसों का संचालन डिपो से प्रभावी हो सकेगा। परिवहन निगम के सभी चालक व परिचालकों को रूट डायवर्जन का पालन करने के लिए भी निर्देश हैं।

---------------------
कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिए जिलाधिकारी

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज शाम महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीएसवीएस परिसर, प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना समाधि स्थल, मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा, स्टॉल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी तैयारियों को आज ही पूर्ण कर लें। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत मेडिकल कैंप, फायर स्टेशन सहित अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी प्रवेश और निकासी द्वार को भी देखा। महोत्सव की शुरुआत सुबह 07:30 बजे मैराथन के साथ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed