फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The election of Shahpur BJP Councilor Gyanti Devi has been annulled for concealing facts.

Gorakhpur News: शाहपुर वार्ड में उपचुनाव होने तक विकास कार्यों पर नहीं पड़ेगा असर

Sun, 26 Jul 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The election of Shahpur BJP Councilor Gyanti Devi has been annulled for concealing facts.
गोरखपुर। शाहपुर वार्ड-43 की भाजपा पार्षद ज्ञानती देवी का निर्वाचन निरस्त होने के बाद अब रिक्त हुए पार्षद पद पर उपचुनाव कराने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपचुनाव होने तक वार्ड में विकास कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए शासन और राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही निर्वाचन संबंधी अधिसूचना प्राप्त होगी, नियमानुसार उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि संबंधित अभियंता, जोनल अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करेंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सफाई अभियान, जलनिकासी व्यवस्था, मरम्मत कार्य और अन्य नागरिक सुविधाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही राज्य निर्वाचन आयोग से उपचुनाव कराने संबंधी निर्देश प्राप्त होंगे, चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तब तक वार्ड के विकास और जनसुविधाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

इस संबंध में शाहपुर की पार्षद रहीं ज्ञानती देवी का कहना है कि कोर्ट के आदेश का अवलोकन कराकर विधिक राय लेंगे। इसके बाद न्याय के लिए उच्च न्यायालय में अपील की जाएगी। बता दें कि शाहपुर वार्ड की भाजपा पार्षद ज्ञानती देवी का निर्वाचन तथ्य छिपाने के आरोप में एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से 24 जुलाई को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद यह पद रिक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed