{"_id":"6ab98c4f596fd5800503e7da","slug":"the-dream-of-permanent-houses-for-35000-families-will-soon-become-a-reality-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1464464-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 35 हजार परिवारों के पक्के मकान का सपना जल्द होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 35 हजार परिवारों के पक्के मकान का सपना जल्द होगा साकार
Mon, 28 Sep 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत करीब 35 हजार से अधिक पात्र परिवारों के पक्के मकान का सपना अब साकार होने वाला है। अंतिम सत्यापन के बाद चयनित लाभार्थियों के खाते में अक्तूबर से 40 हजार रुपये की पहली किस्त भेजे जाने की उम्मीद है। लंबे समय से आवास का इंतजार कर रहे पात्र परिवारों को इससे राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में वर्ष 2024 से आवास प्लस के लिए सर्वे और आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी। पक्के मकान के लिए करीब 66 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदनों की जांच और पात्रता का सत्यापन कराया गया। जून में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत अधिकारियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर आवेदनों का अंतिम सत्यापन किया गया।
जिले की 1274 ग्राम पंचायतों में यह प्रक्रिया पूरी कराई गई। इनमें पात्र लाभार्थियों का चयन हुआ, जबकि 10 ग्राम पंचायतों में एक भी पात्र लाभार्थी नहीं मिला। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अक्तूबर से 40 हजार रुपये की पहली किस्त जारी होने की उम्मीद है।