फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The dream house of the allottees of Goraksh Enclave will be ready by the end of the year.

Gorakhpur News: गोरक्ष एंक्लेव के आवंटियों के सपनों का आशियाना साल के अंत तक हो जाएगा तैयार

Tue, 18 Jun 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
The dream house of the allottees of Goraksh Enclave will be ready by the end of the year.
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना गोरक्ष एंक्लेव में सपनों का आशियाना बुक करा चुके लोगों के लिए अच्छी खबर है। योजना के कंस्ट्रक्शन का 90 प्रतिशत काम लगभग पूरा हो गया है। वर्तमान में प्लास्टर, रेलिंग और प्लंबिंग का काम चल रहा है। दिसंबर तक सभी काम पूरा कराकर आवंटियों को देने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन



बता दें कि जीडीए रामगढ़ताल के किनारे स्थित चंपा देवी पार्क के पास गोरक्ष एंक्लेब नाम से आवासीय योजना लांच कर रखा है। इसमें कुल 86 फ्लैट बनाए जाने हैं। इस आवासीय योजना में लोगों ने बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई थी। पहली बार में सभी फ्लैट बुक हो गए थे। इसमें टू बीएचके के 40, थ्री बीएचके के 42 और फोर बीएचके के चार मिलाकर कुल 86 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इनकी कीमत 52 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ 20 लाख रुपये तक है। फ्लैट में प्रवेश के लिए ढाई मीटर चौड़ा बरामदा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

------
जिम और क्लब हाउस की मिलेगी सुविधा

गोरक्ष एंक्लेव परियोजना में सात लिफ्ट व तीन सीढ़ियां बनाई गईं हैं। बेसमेंट और भूतल पर पार्किंग की सुविधा दी गई है। आवंटियों के लिए दो जिम हाल और दो क्लब हाउस का निर्माण कराया गया है। भूतल पर एक दुकान भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ले सकेंगे रामगढ़ताल के मनोरम दृश्य का नजारा

जीडीए की ओर से चंपा देवी पार्क के पास करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से गोरक्ष एंक्लेब का निर्माण किया जा रहा है। सभी आवासों को तीन ओर से हवादार बनाया गया है। यह परियोजना रामगढ़ताल से सबसे नजदीक होने के नाते आवंटी यहां से रामगढ़ताल के मनोरम दृश्य का नजारा ले सकेंगे। चंपा देवी पार्क के बगल से आवासीय योजना तक जाने वाली सड़क को भी मॉडल सड़क के रूप में विकसित करने की योजना है। इस आवासीय योजना के पास ही तीन फाइव स्टार होटल भी प्रस्तावित हैं। इसमें से एक मैरियाट होटल का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। यहां की सुविधाओं को देखते हुए पहली लॉटरी में ही लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

------

कोट....
गोरक्ष एंक्लेब के कंस्ट्रक्शन का काम अंतिम चरण में है। प्लास्टर और रेलिंग का काम होने के साथ प्लंबिंग का कार्य चल रहा है। साल के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- किशन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed