{"_id":"69cc3d47cdbe426af50355f8","slug":"the-drain-overflowed-filling-the-road-with-water-and-complaints-still-didnt-help-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1275763-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाली ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा पानी, शिकायत पर भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाली ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा पानी, शिकायत पर भी राहत नहीं
Wed, 01 Apr 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोगलहा कॉलोनी में नाली ओवरफ्लो होने के कारण मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। पार्षद और नगर निगम से कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मुख्य रोड से लगभग 200 मीटर चलकर कॉलोनी में दाखिल होते ही नाली का पानी सड़क पर भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। मोहल्ले के राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सड़क पर नाली का पानी बहने की वजह से कीचड़ और काई जमा रहती है, जिससे फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। आए दिन कई लोग बाइक से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
मोहल्ले के राधेश्याम तिवारी ने कहा कि गांव के पानी की निकासी के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं है। गांव के घरों का पानी भी इसी नाली में गिरने के कारण ओवरफ्लो हो जाता है और बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। नगर निगम और पार्षद से लगातार शिकायत करने के बावजूद सुधार नहीं हो रहा। कॉलोनी में डेढ़ साल पहले शुद्ध जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाकर टोटियां लगाई गई थीं लेकिन मोहल्लेवासियों का कहना है कि अभी तक साफ पानी नहीं आया है। मोहल्ले के रामप्रताप सिंह ने बताया कि घर के नल का पानी भी गंदा आ रहा है, जिसके कारण मजबूरन पीने के लिए बाहर से जार पानी खरीदना पड़ रहा है।