{"_id":"6a73a51e0c63193a7d020557","slug":"the-district-president-stated-that-his-priority-is-to-take-the-policies-of-the-bahujan-samaj-party-and-the-message-of-mayawati-to-the-masses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1409252-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीएसपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीएसपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
Thu, 06 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां पहुंचने पर सबसे वह अंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
माल्यार्पण के पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बीएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और मायावती के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के सपनों का समाज बनाने के लिए हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर मयंक, शशिपाल पाल, राजकपूर निषाद, प्रमोद शर्मा, रामबेलाश यादव, जयकार प्रसाद व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।