{"_id":"67a443b33f277111e00e7ae7","slug":"the-decapitated-body-of-a-girl-was-found-in-gorakhpur-it-has-not-been-identified-yet-police-is-investigating-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती की सिर कटी लाश मिली, नहीं हो सकी पहचान- पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती की सिर कटी लाश मिली, नहीं हो सकी पहचान- पुलिस जांच में जुटी
Thu, 06 Feb 2025 10:38 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:38 AM IST
सार
गगहा इलाके में सुबह गांव वालों ने सड़क के बीचों-बीच एक सिर कटी महिला का शव देखा। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हड़कंप मच गया। गगहा के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भलुआन सिलनी पुलिया के पास लावारिश अवस्था में एक युवती का शव मिला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। धड़ की हिस्सा शरीरी पर था, जबकि शव से सिर का हिस्सा गायब था।
विज्ञापन
राहगीरों और गांव वालों ने शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने के साथ शव की पहचान शुरू कर दी है। गांव वालों से शव के आधार पर पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा गगहा थाने और आस-पास के थानों में लापता या युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट जांची जा रही है।
विज्ञापन